प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के जरिये पात्र किसानों को सरकार प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है। इस योजना का फायदा लेने के लिए किसान अपना ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी है। अगर आप अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan e-KYC) नहीं करा पाए हैं तो जल्द करें। घर पर ही ऑनलाइन और पास केसीएससी सेंटर जाकर ऑफलाइन दोनों का फायदा उठा सकते हैं।
PM Kisan e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
यदि आपके पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर है तो आप आसानी से घर बैठे PM Kisan eKyc ऑनलाइन कर सकते है इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- OTP सबमिट करने के बाद आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- स्क्रीन पर सफलतापूर्वक KYC पूरी होने का मैसेज दिखाई देगा।
PM Kisan KYC ऑफलाइन कैसे करें?
यदि जिन किसानों के पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं है या फिर ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आ रही है तो वे भी ऑफलाइन भी अपने KYC करवा सकते हैं अपने नजदीक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं वहां आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं CSC ऑपरेटर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी फिंगरप्रिंट के माध्यम से आपकी पहचान verify करेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी KYC अपडेट कर दी जाएगी.
PM Kisan e-KYC स्टेटस कैसे चेक करें?
अपनी स्टेटस चेक करें – ई-केवाईसी कंप्लीट होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status ऑप्शन के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस क्रिया में आप को बहुत जरूरी जानकारियां देनी होंगी, जिनके जरिए आप जान सकते है कि आपकी KYC कम्प्लीट हुई है या नहीं।
निष्कर्ष
पीएम किसान योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए जरूरी है पीएम किसान केवाईसी करें किसान अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑनलाइन OTP व पास में मौजूद CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक प्रोसेस से कर सकते हैं ई-केववाईसी बिना किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए केवल अधिकृत व सरकारी वेबसाइट ही इस्तेमाल|
Read More: Different Types of Engines Used in Agricultural Machinery
