केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का संचालन कर रही है| इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, हर एक किस्त में ₹2,000 किसान के बैंक खाते में हस्तांतरण किए जाते हैं| यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan Beneficiary List में है या नहीं| तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन इसकी जांच कर सकते हैं आइए जानते हैं Kisan Samman Nidhi List में अपना नाम देखने का आसान तरीका |
पीएम किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?
किसान नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना नाम चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं।
- अब ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य (State), जिला (District), सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके गांव के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
- इस सूची में अपना नाम खोजें और सुनिश्चित करें कि आप योजना के लाभार्थी हैं।
PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें?
अगर आप भी अपने किस्त और भुगतान की जानकारी देखना चाहते हैं तो आप वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Know Your Status’ आप्शन पर जाकर अपना नाम रजिस्टेशन नंबर और कैप्चा बॉक्स भरकर OTP के माध्यम से देख सकते हैं| इससे आप अपने भुगतान और किस्तों की जानकारी देख सकते हैं|
लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
यदि आपका नाम पीएम किसान लाभार्थी सूची में प्रदर्शित नही कर रहा है तो आप सबसे पहले अपनी e-KYC, आधार और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच करें, यदि कोई भी त्रुटि है तो अपने स्थानीय केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।
निष्कर्ष
पीएम किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना अब काफी आसान हो गया है। किसान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके घर बैठे अपनी पात्रता और लाभार्थी की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, समय-समय पर PM Kisan Beneficiary Status चेक करते रहें, ताकि किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी मिलती रहे। इससे आप योजना का लाभ उठाने में होने वाली संभावित परेशानियों से बच सकते हैं।
Read More: Diesel vs Petrol Water Pump for Farming: Which One to Choose?
